• Wed. Apr 15th, 2026

कुल्टी बराकर – स्थानीय पार्षद राधा सिंह के नेतृत्व में बराकर करीम डंगाल लगभग 26 स्ट्रीट लाइट लगाया गया

admin's avatar

Byadmin

Apr 15, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी: आसनसोल नगर निगम के सहयोग से मगंलवार की देर शाम को तथा स्थानीय पार्षद राधा सिंह के नेतृत्व में करीम डंगाल कब्रिस्तान से लेकर बारह नंबर कुम्भार पाड़ा तक लगभग 26 स्ट्रीट लाइट लगाया गया । जिसका विधिवत उद्घाटन स्थानीय पार्षद ने किया ।

करीम डंगाल कब्रिस्तान से लेकर 12 नंबर कुम्हार पाड़ा तक सड़क पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं थी । जिस कारण शाम ढलते ही पूरा सड़क अंधकार में डूब जाता था ।

हालांकि बीच-बीच में लोग अपने घरों के सामने लाइट जलाते थे । लेकिन अपना काम पूरा होने के बाद उसे बंद कर दिया जाता था । जिससे सड़क से होकर आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था । यह सड़क क्षेत्र की मुख्य सड़क है इसी के माध्यम से लोग स्टेशन सहित अन्य सभी स्थानों पर पहुंचते है ।

रात्रि के समय भी क्षेत्र के रेल यात्री इसी सड़क से आवागमन करते है । जिसको ध्यान में रखते हुए स्थानीय पार्षद राधा सिंह ने नगर निगम से स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्य की अनुमति लिया । इसके बाद काफी तीव्र गति से सड़क के किनारे कई खंबे लगाए गए और उसके बाद उसमें लाइट लगाया गया । जिसका विधिवत उद्घाटन स्थानीय पार्षद राधा सिंह ने किया ।

इस अवसर पर उनके साथ काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे । स्ट्रीट लाइट लगने के बाद स्थानीय लोगों में काफी खुशी का माहौल है । क्योंकि उन लोगों को रात के समय में भी आवागमन करने में कोई और सुविधा नहीं होगी और लाइट लग जाने से दूर-दूर तक के आने जाने वाले लोग साफ दिखाई देंगे ।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी पार्षद के द्वारा यह कार्य बहुत सराहनीय है । इस अवसर पर पार्षद राधा सिंह ने बताया कि राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस सदैव आम लोगों के साथ खड़ी होकर विकास कार्यों पर जोर देती है और एक-एक करके लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है । जिससे लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *