• Sun. May 24th, 2026

दानवीर महाराजा भामाशाह जी की जयंती पर ओरिया में तैलिक समाज द्वारा भव्य समारोह आयोजित

admin's avatar

Byadmin

May 24, 2026
crescent ad

 

सदर प्रखण्ड स्थित ग्राम पंचायत ओरिया के दुर्गा मंडप में तैलिक समाज द्वारा रविवार को दानवीर, शूरवीर एवं महान व्यक्तित्व के धनी परमपुज्य महाराजा भामाशाह जी की जयंती समारोह मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत आर्य कन्या गुरुकुल के बच्चीयों एवं समाज के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से हवन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके पश्चात संबोधन सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने महाराजा भामाशाह जी के त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं समाज सेवा के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। समाज सेवा के अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। गुरूकुल के बच्चीयों द्वारा लव- कुश की शानदार प्रस्तुति से दर्शक दीर्घा में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

 

मुख्य रूप से अतिथि के रूप में हजारीबाग जिला तैलिक समाज के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महासचिव नारायण साव, युवा महासचिव किशोर सामंत, उपाध्यक्ष रामचंद्र साव, महिला संरक्षक शिला देवी, सचिव दिलीप साव, दारू प्रखंड अध्यक्ष द्वारिका साव, गुरूकुल के प्राचार्य आचार्य कौटिल्य, प्रदीप साव, कुंजबिहारी साव, रामविलास साव, नंदलाल साव, हरिनाथ साव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित मौजूद रहे।

 

इस दौरान अतिथियों, आयोजन समिति के पदाधिकारीगण, सक्रिय सदस्यगण एवं समाज के नारीशक्ति को मंच पर अंगवस्त्र के साथ सम्मानित कर उनका हौसला बढाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं ग्राम भ्रमण का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में महाराजा भामाशाह जी के जयघोष से वातावरण गौरवमयी बना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारा एवं समाज के उत्थान का संदेश दिया।

 

मौके पर ओरिया तैलिक समाज के अध्यक्ष राहुल गुप्ता, उपाध्यक्ष सीताराम साव, सचिव अरूण कुमार, उपसचिव रवि कुमार साव, कोषाध्यक्ष रणधीर कुमार साहू, उप कोषाध्यक्ष घनश्याम साव, मंच संचालक राजेश साव, सक्रिय सदस्य किशोरी साव, बिट्टू कुमार, ओम प्रकाश साव, दिलीप साव, संतोष साव, मोहन साव, जय प्रकाश साव, चंदन साव, सुरेश साव, विष्णु कुमार, द्वारिका साव, अजय कुमार, राजू कुमार, अभय शंकर पासवान, गिरजा पासवान, संजय पासवान, विजय यादव, गंगा राम, नारायण यादव, प्रेम कुमार, प्रदीप ठाकुर, गोवर्धन ठाकुर, रेखा देवी, सुमन कुमारी, राधा देवी, सारो देवी, श्वेता गुप्ता, तेत्री देवी, चोहनी देवी, कल्पना कुमारी, आन्या कुमारी एवं ललिता देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *