
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। आगामी बकरीद पर्व को लेकर डाडीकला थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी सागेन मुर्मू चेपाकला पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए कृष्णा राम ने कहा कि आपसी सौहार्दपूर्ण व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए डाडीकला मुखिया इलियास अंसारी ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

वहीं थाना प्रभारी सागेन मुर्मू ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरें एव अफवाहों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति उत्पन्न होत है, तो इसकी सूचना तुरंत थाना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। मौके डाड़ीकला थाना प्रभारी सागेन मुर्मू,

चेपाकला पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम, डाड़ीकला मुखिया इलियास अंसारी,डाड़ीकला पंचायत समिति सदस्य फायुम अंसारी, राजेश रंजक ,मो0 खलील अंसारी,सईद अनवर,मो0अनवर अंसारी , राजेन्द्र कुमार महतो,नसरुल अंसारी,मो0युनुस,बालदेव कुमार,मो0कासीम अंसारी,मो0सुलतान, मुकेश कुमार, रघुनंदन महतो, बिजली महतो के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
