• Wed. Nov 11th, 2026

असंगठित मज़दूर मोर्चा केंद्रीय कमिटी की बैठक सम्पन्न 

admin's avatar

Byadmin

Nov 10, 2026
crescent ad

 

 

धनबाद,10 नवंबर असंगठित मजदूर मोर्चा केंद्रीय कमेटी की एक बैठक सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई l बैठक की अध्यक्षता असंगठित मजदूर मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने की एवं संचालन धनबाद जिला सचिव पवन महतो ने किया l बैठक में निर्णय लिया गया की 2025 -26 की सदस्यता रसीद एंव राशि अविलम्ब जमा करें,2026 में पुरे राज्य में 5000( पांच हज़ार )सदस्यता की लक्ष्य रखा गया हैं l प्रखंड,अंचल एंव, क्षेत्रीय स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाय l

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सह सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो ने कहा कि धनबाद,बोकारो एंव गिरिडीह में मोर्चा को सक्रिय रूप से कार्य करने की जरुरत हैं एंव संगठन को संगठित कर शोषण के खिलाफ आंदोलन करने पर जोर देते हुए कहा की केंद्र की मोदी सरकार मजदूरों को शोषण करने के लिए 44 श्रम कानून को रद्द कर 4 लेबर कोड में तब्दील कर दिया है l जिसके कारण मजदूरों पर दिन प्रतिदिन शोषण एवं अत्याचार बढ़ता चला जा रहा है l अब पुरे राज्य में तीखा आंदोलन करने की जरुरत हैं l इन मुद्दों को लेकर 6 दिसंबर को केंद्रीय कमेटी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा l

केंद्रीय महामंत्री निताई महतो ने कहा कि बालमुकुंद फैक्ट्री में 12 मजदूरों को न्याय की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन एवं उपायुक्त कार्यालय का घेराव के उपरांत भी 12 मजदूरों को न्याय नहीं मिला इस बिंदु को लेकर निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने विधानसभा में भी आवाज उठाया था, इसके बावजूद भी अभी तक हटाए गए मजदूरों को न्याय नहीं मिला है l जिस पर महामंत्री ने घोषणा किया कि 6 दिसंबर को बालमुकुंद फैक्ट्री के सवाल पर गिरिडीह में केंद्रीय कमेटी की बैठक रखी गई है एवं उसी दिन घोषणा किया जाएगा की या तो 12 मजदूरों को तत्काल काम पर रखा जाए नहीं तो काम दो या जेल दो नारे के साथ असंगठित मजदूर मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता उपायुक्त गिरिडीह के कार्यालय के समक्ष गिरफ्तारी देंगे l

बैठक में मुख्य रूप से कन्हाई पांडे, दिलीप तिवारी,संतोष मुर्मू सुरेश महतो,सुदामा शेखर,लालमोहन रजवार, किशोर राय, खूबलाल राय, भीम रजक,भक्ति पाल, पशुपति महतो,विनोद राय,जीतून अंसारी, भीम कौर,नंदू कुमार दत्ता, मोहन सोरेन, नंदलाल मिश्रा,दिलीप कुमार पाल, काजल मौलिक,सुभाष पाल, रोहित कुमार आदि लोग शामिल थे l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed