• Thu. Jun 11th, 2026

त्रिशानु राय की पहल रंग लाई, संत जेवियर्स बालिका विद्यालय तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू

admin's avatar

Byadmin

Jun 11, 2026
crescent ad

 

 

*चाईबासा*: प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय के सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। चाईबासा के प्रतिष्ठित संत जेवियर्स बालिका विद्यालय तक सुगम पहुंच मार्ग निर्माण की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला योजना पदाधिकारी, प० सिंहभूम द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग को तकनीकी स्वीकृति हेतु प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश जारी किया गया है।

ज्ञात हो कि त्रिशानु राय ने छात्राओं एवं स्थानीय लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय तक पहुंच पथ निर्माण की मांग जिला प्रशासन के समक्ष रखी थी। इस मांग पर संज्ञान लेते हुए जिला योजना कार्यालय ने लुपुंगुटू मुख्य पथ से संत जेवियर्स बालिका विद्यालय, चाईबासा तक पहुंच पथ निर्माण के लिए तकनीकी स्वीकृति प्राप्त प्राक्कलन तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

जारी पत्र में संबंधित विभाग को स्थल निरीक्षण कर तकनीकी प्रतिवेदन, जियो-टैग्ड फोटोग्राफ,लॉन्गिट्यूड – लैटीट्यूड विवरण एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ शीघ्र प्राक्कलन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके। इस पहल से विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। विशेषकर बरसात के दिनों में विद्यालय तक पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों से भी निजात मिलेगी।

साथ ही आसपास के ग्रामीणों एवं अभिभावकों को भी बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी। इस संबंध में त्रिशानु राय ने गुरुवार को कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। संत जेवियर्स बालिका विद्यालय तक पहुंच मार्ग निर्माण से छात्राओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

मैं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं कि जनहित एवं छात्रहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर त्वरित पहल की गई है। स्थानीय लोगों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे न केवल छात्राओं की समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *