• Thu. Jun 11th, 2026

बंदगांव में आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ, दीदी किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार

admin's avatar

Byadmin

Jun 11, 2026
crescent ad

 

 

बंदगांव, 11 जून 2026: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सहयोग से गुरुवार को बंदगांव बाजार टांड़ बस स्टैंड परिसर में आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्या श्रीमती जोसफिन हंमसाय, प्रखंड विकास पदाधिकारी भीष्म कुमार तथा बंदगांव पंचायत के मुखिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बंदगांव के चिकित्सा प्रभारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस के कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित फलों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा दीदी किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। आम बिक्री स्टॉल का संचालन बंदगांव किसान आजीविका महिला संकूल संगठन द्वारा किया जा रहा है।

स्टॉल में आम्रपाली, लंगड़ा, हिमसागर, बॉम्बे ग्रीन, गुलाब खास और अल्फांसो समेत विभिन्न किस्मों के ताजे एवं गुणवत्तायुक्त आम बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने स्टॉल का निरीक्षण किया और इस पहल की सराहना करते हुए विपणन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के सुझाव दिए।

उद्घाटन के बाद अतिथियों, प्रखंड एवं जेएसएलपीएस कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने उत्साहपूर्वक आम की खरीदारी की। यह पहल स्थानीय उत्पादक समूहों को बाजार से जोड़ने, ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण तथा आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *