• Thu. Jun 11th, 2026

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी 18 अंचलों में राजस्व शिविर आयोजित, 745 आवेदनों में 692 का हुआ त्वरित निष्पादन

admin's avatar

Byadmin

Jun 11, 2026
crescent ad

 

 

*चाईबासा* पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के पहल पर जिले के सभी 18 अंचल क्षेत्रों में दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने सहित विभिन्न राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन हेतु विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविरों में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं राजस्व सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त किए गए तथा मौके पर ही उनके निष्पादन की कार्रवाई की गई।

 

शिविर के दौरान आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित कुल 656 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 624 आवेदनों का निष्पादन तत्काल किया गया। वहीं दाखिल-खारिज से संबंधित 07 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 02 मामलों का निष्पादन किया गया। पंजी-2 सुधार से संबंधित 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 04 आवेदनों का निष्पादन किया गया। इसके अतिरिक्त शिविर के दौरान 46 मामलों में भू-लगान संग्रह किया गया। इस क्रम में जिले के सभी 18 अंचलों में आयोजित इन राजस्व शिविरों के माध्यम से कुल 745 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 692 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर आमजनों को राहत प्रदान की गई।

 

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष शिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु ऐसे शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *