• Fri. Nov 20th, 2026

तंबाकू मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प, मां मंगला हेल्थ केयर में दिलाई गई शपथ

admin's avatar

Byadmin

Nov 20, 2026
crescent ad

 

 

राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत रोला गांव स्थित मां मंगला हेल्थ केयर परिसर में विधिक सेवा के तहत तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था।

 

कार्यक्रम के दौरान पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर) रमेश हांसदा ने उपस्थित लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इसके सेवन से मुंह का कैंसर, फेफड़ों की बीमारी सहित कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तंबाकू जैसी हानिकारक आदतों से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। साथ ही अपने परिवार, आसपास के लोगों और युवाओं को भी तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

 

इस अवसर पर पीएलवी रमेश हांसदा ने उपस्थित लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा समाज में तंबाकू निषेध का संदेश फैलाने की शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों ने भी तंबाकू से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। तंबाकू मुक्त वातावरण तैयार करना केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

इस तरह रोला गांव स्थित मां मंगला हेल्थ केयर में आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम लोगों को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने की दिशा में प्रेरित किया गया


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *