
*चक्रधरपुर*: भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवलाल हरिजन प्राथमिक विद्यालय, चक्रधरपुर में डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के तहत हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, विजय गागराई, मालती गिलुवा, नगर अध्यक्ष अनूप दूबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने अनुमंडल अस्पताल में अपनी वेतन एवं प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी एएनएम एवं सहियाओं से भी मुलाकात की। नेताओं ने उनकी समस्याओं को सुना और मांगों के समाधान हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
