• Tue. Jun 23rd, 2026

चक्रधरपुर में जिला स्तरीय ऊर्जा मेला-2026 आयोजित, विधायक सुखराम उरांव ने किया उद्घाटन, ऊर्जा मित्रो को किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Jun 23, 2026
crescent ad

 

*चक्रधरपुर*: चक्रधरपुर नगर परिषद स्थित विवाह भवन में जिला स्तरीय ऊर्जा मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सुखराम उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में बिजली बिल संबंधी समस्याओं, स्मार्ट मीटर, बढ़ते बिजली बिल तथा विद्युत सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा दक्षता एवं बिजली बचत के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतें एवं सुझाव भी सुने गए।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 ऊर्जा मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव के अलावा विशिष्ट अतिथि एलआरडीसी अनिल कुमार सिंह, बीडीओ कांचन मुखर्जी, सहायक अभियंता भामापद टुडू, जितेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *