• Sun. Nov 22nd, 2026

सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने कॉमरेड विमल रवानी के निधन पर जताया गहरा शोक, पार्थिव शरीर पर अर्पित की श्रद्धांजलि

admin's avatar

Byadmin

Nov 22, 2026
crescent ad

 

बलियापुर प्रखंड के आमटाल पंचायत निवासी कॉमरेड साथी विमल रवानी जी के आकस्मिक निधन की दुखद सूचना मिलने पर सिंदरी विधानसभा के माननीय विधायक चन्द्रदेव महतो जी उनके आवास पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत विमल रवानी जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

इस दौरान विधायक श्री महतो ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस कठिन घड़ी में धैर्य और हिम्मत बनाए रखने का ढांढस बंधाया।

 

 

इस अवसर पर आनंद महिपाल, विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता , मनोज रवानी तारक पाल सुनील बाउरी,अजीत बाउरी,निर्मल रवानी सहित कई साथी, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *