
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के टंडवा में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुखिया रामप्रसाद राम, उपमुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र चौधरी, पैक्स अध्यक्ष पिंटू सिंह, राजेश कुमार अग्रवाल, नागेंद्र पाठक, बृजेश पाठक तथा कृष्ण कमल समेत कई गणमान्य लोगों ने सीएसपी केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस केंद्र के खुलने से टंडवा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर-दराज के बैंक शाखाओं का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को खाते से निकासी, जमा, बैलेंस जांच, आधार आधारित लेन-देन, पैसे का हस्तांतरण तथा अन्य बैंकिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी। सीएसपी संचालक अल्का अग्रवाल ने बताया कि केंद्र के माध्यम से लोगों को पारदर्शी एवं त्वरित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने और लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने में ग्राहक सेवा केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के दौरान नरेश प्रसाद अग्रवाल, मीना देवी, अनीता देवी, ममता देवी, रुखसाना खातून समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने टंडवा में ग्राहक सेवा केंद्र की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
