• Thu. Jul 2nd, 2026

जिला स्तरीय सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का हुआ शुभारंभ.

admin's avatar

Byadmin

Jul 2, 2026
crescent ad

 

झारखंड शिक्षा परियोजना, सरायकेला-खरसावाँ के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ गुरुवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन 02 जुलाई से 04 जुलाई, 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग की एक-एक टीम भाग ले रही है।

 

उद्घाटन अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं विद्यालय स्तर की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

 

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि सुब्रतो कप प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालयी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है तथा विभाग द्वारा विद्यालयों में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम में सरायकेला विधानसभा विधायक प्रतिनिधि श्री सानंद आचार्य, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, खेल शिक्षक, प्रशिक्षक, खिलाड़ी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *