
अंकित केशरी (AVN)

झरिया: मजदूरों की हमेशा आवाज रही रागिनी सिंह, सुख दुःख में हमेशा साथ चली है. इसी आस्था और विश्वास के साथ 300 से भी ज्यादा मजदूरों ने जनता श्रमिक संघ का दामन थामा। शनिवार को मजदूरों की सम्मान में बस्ताकोला विक्ट्री कोलियरी में स्वागत सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जनता श्रमिक संघ की संयुक्त महामंत्री रागिनी सिंह सम्मिलित हुई. श्रीमती रागिनी सिंह ने इस अवसर पर सभी मजदूरों को माला पहना कर जनता श्रमिक संघ में स्वागत किया। वही अपने संबोधन में श्रीमती सिंह ने कहा कि मजदूरों की हक लड़ाई हमेशा लड़ते आई हूं आगे भी मजदूरों की हक लड़ाई लड़ती रहूंगी. जिस तरह से हमारे ससुर स्व सूर्यदेव सिंह जैव तक जीवित रहे उन्होंने मजदूरों की हक की लड़ाई ईमानदारी और सच्चाई से लड़ते थे मैं भी मजदूरों की हक की लड़ाई पूरी निष्ठा के साथ उनकी आवाज बनकर लड़ती रहूंगी । जिस तरह मजदूर भाइयों ने जनता श्रमिक संघ पर आस्था और विश्वास जताया है उसके अनुरूप उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी. मजदूरों पर किसी तरह कोई भी परेशानी हुई तो जनता श्रमिक संघ बर्दास्त नहीं करेगी। विक्ट्री कोलियरी में कार्यरत मजदूरों की जो भी समस्या है बीसीसीएल के सीएमडी से मिलकर उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल नोनिया और संचालन दिनेश पासवान ने की।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
