• Tue. Oct 13th, 2026

चरपोखरी प्रोजेक्ट बालिका +2 विद्यालय में वीरगाथा कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं ने चित्र, कविता और निबंध में दिखायी प्रतिभा

admin's avatar

Byadmin

Oct 13, 2026
crescent ad

 

आज स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी, भोजपुर के कला प्रेक्षागृह में वीरगाथा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चित्र संयोजन के साथ-साथ कविता लेखन, निबंध व भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। छात्राओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्सुकता देखा समझा गया। वीरगाथा चित्रों में शहीद वीरों के शौर्य गाथा को संयोजित कर छात्राओं ने प्रभावी संदेश दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुकेश कुमार सभी चित्रों का अवलोकन करते हुए कहा कि हम अपने वीरों को कभी भुलते नहीं। छात्राओं द्वारा सृजित रचित चित्र और कविता दर्शनीय है। वहीं पुरे आयोजन को संयोजित करने वाले कला शिक्षक रौशन राय ने कहा कि कला एक ससक्त माध्यम है अभिव्यक्ति का।हम जो अपने वीरों को कला चित्र व कविता, कहानी, दंतकथा के माध्यम से याद करते हैं,हमारा समर्पण दिखता है। चित्रों में अलग-अलग संयोजन दिखा,खाका और लकिरो में बेहतरीन सामंजन था, जो दर्शनीय बन पड़ा। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया रागिनी वर्मा, द्वितीय स्थान श्रृष्टि कुमारी, तृतीय शिम्पी कुमारी ने हासिल किया। कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया किरण कुमारी, द्वितीय जिया कुमारी, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली सिंह द्वितीय ज्योति कुमारी, तृतीय स्थान ज्योति चौरसिया ने हासिल किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए संस्कृत शिक्षक सुनित त्रिपाठी ने कहा कि छात्राओं ने अदभुत प्रतिभा दिखाया है। संस्कृति को वीर गाथाओं से जोड़ एक सार्थक पहल किया है। सभा का संचालन संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार कर रहे थे। अपने संचालन क्रम में वीरों की वीरगाथा और कई दंतकथा को छात्राओं के सामने सुनाया। सबसे आकर्षण का केंद्र रहा चित्र सृजन,बाल कला की आकर्षण चक्षु कला में साफ दिख रहा था। आयोजन अपने कलात्मक मौलिकता को लेकर खासा उत्साहजनक और प्रभावी बन पड़ा। सम्मिलित छात्राओं में मुख्य किरण कुमारी, नंदिनी कुमारी, सुरभि, रागिनी कुमारी, मुख्य है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *