• Wed. Jul 8th, 2026

घाटशिला : एचसीएल चालू करो बाइक रैली “एचसीएल जिंदा लाश बन गई है” – इंटक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बालमुचू ने मोभंडार से घाटशिला तक निकाली बाइक रैली ।

admin's avatar

Byadmin

Jul 8, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर घाटशिला में इंटक ने शक्ति प्रदर्शन किया। इंटक के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू के नेतृत्व में मोभंडार अंबेडकर चौक से घाटशिला स्टेशन तक विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली में कांग्रेस और इंटक कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हुए।

 

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार घाटशिला पहुंचे पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मोभंडार स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद बाइक रैली मोभंडार चौक, दाहीगोड़ा होते हुए घाटशिला स्टेशन चौक तक पहुंची। रास्ते में जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया।

 

डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, प्रदेश अध्यक्ष, इंटक

एचसीएल अनेक वर्षों से “जिंदा लाश” बनकर रह गई है। घाटशिला की खदानें आज भी अयस्क दे रही हैं, लेकिन स्थानीय संयंत्र में तांबा उत्पादन नहीं हो रहा। अयस्क को बाहर भेजा जा रहा है जिससे हजारों लोगों का रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। घाटशिला की जनता अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

जल्द ही कंपनी प्रबंधन के साथ हमारी बैठक है। अगर संतोषजनक पहल नहीं हुई तो इंटक मजदूरों और स्थानीय जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।

 

पत्रकारों के सवाल पर पश्चिम बंगाल के कटवा में गांधी प्रतिमा विवाद पर डॉ. बालमुचू ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महात्मा गांधी के विचारों और सम्मान को महत्व नहीं देती।

 

रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व को लेकर कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला। रैली में तपोस चटर्जी, अब्दुल गफ्फार, फारूक शेख, मानस दास, शमशाद खान, संजय शाह, लक्ष्मण चंद्र बाग, समीर मदीना सहित बड़ी संख्या में पुराने और नए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इंटक ने एचसीएल प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि संयंत्र को पूरी क्षमता से जल्द चालू नहीं किया गया तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *