
धनबाद : केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर के पास से सोमवार को पुलिस ने फरार अपराधी प्रिंस खान के दो गुर्गों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है.इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया.फिलहाल दोनों आरोपियों को थाना में रखकर गहन पूछताछ की जा रही है.

अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं.वहीं दोनों से कई थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है.

उनसे कुछ जानकारी मिली है अब उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.बतादे की हाल ही में सैफी की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस लगातार सक्रिय है और प्रिंस खान के नेटवर्क को कमजोर करने की कोशिश कर रही है.
इसी क्रम में लोकल स्तर पर जुड़े लिंक को तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तार दोनों गुर्गों की पहचान और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है.पुलिस का कहना है कि प्रिंस खान के अन्य सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है जिससे आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
