• Mon. Sep 21st, 2026

कुल्टी – श्रीरामकृष्ण भावानुरागी भक्त संघ की ओर से एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

admin's avatar

Byadmin

Sep 21, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी : कुल्टी के न्यू रोड स्थित मैरिज हॉल में सोमवार को श्रीरामकृष्ण भावानुरागी भक्त संघ की ओर से एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए रामचरितमानस का पाठ, आध्यात्मिक चर्चा एवं धार्मिक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान गुजरात के भुज स्थित रामकृष्ण मिशन से आए श्रद्धालुओं भी उपस्थिति रहे।

संघ की ओर से बताया गया कि संस्था पूरे वर्ष विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय रहती है। जरूरतमंद लोगों को शीत वस्त्र वितरण, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता सहित कई प्रकार के सेवा कार्य संस्था द्वारा किए जाते हैं। संघ के सदस्य विभिन्न अवसरों पर स्वयं आगे बढ़कर जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हैं। इसके अलावा कई सेवा कार्य रामकृष्ण मठ एवं मिशन के माध्यम से भी किए जाते हैं।

संस्था की ओर से समय-समय पर आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक विचारों से जोड़ने के साथ समाज में सेवा, सद्भाव, मानवता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *