• Mon. Sep 21st, 2026

कुल्टी – बराकर इलाके के दासपाड़ा और हॉस्पिटल रोड में साइबर अपराध के खिलाफ पाड़ा ताबड़तोड़ छापेमारी ।

admin's avatar

Byadmin

Sep 21, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट की ओर से शनिवार को साइबर अपराध के खिलाफ बराकर इलाके के दासपाड़ा और हॉस्पिटल रोड रुईदास पाड़ा में एसीपी कुल्टी जावेद हुसैन के नेतृत्व में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की हैं । पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े कई कागजात जप्त किए हैं और एक युवक को गिरफ्तार किया गया हैं ।

छापेमारि के दौरान कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिंघा महापात्र, बराकर फाड़ी प्रभारी अंजन रजक, नियामतपुर फाड़ी ,सांकतोड़िया फाड़ी प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। पुलिस टीम ने साइबर अपराध से जुड़े मामलों में आरोपियों के संभावित ठिकानों और घरों पर छापेमारी की। मामले की संवेदनशीलता इस बात से लगाई जा सकती हैं कि छापेमारी दल में पुलिस कमीॅ के आंसुगेष के कमीॅ भी साथ थे ।

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही इलाके में साइबर गतिविधियों से जुड़े कई संदिग्ध लोग फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय साइबर अपराध से जुड़े लोगों की संख्या में कमी आई है। छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लगे हैं, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस का फोकस कुल्टी में सक्रिय साइबर अपराध के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने पर है। कुल्टी क्षेत्र में जिस तरह साइबर अपराध का नेटवर्क फैलने की बात सामने आ रही है, उसे देखते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कारण बराकर दास पाड़ा और अस्पताल रोड के साइबर अपराधियों का लिंक नियामतपुर के मोची पाड़ा से जुड़ा मिला हैं । जिसके बाद से दास पाड़ा में पुलिस की लगातार कार्रवाई हो रही हैं । साइबर अपराध से जुड़े लोगों की एक लिस्ट भी पुलिस ने तैयार की हैं । जिसमे दास पाड़ा और अस्पताल रोड के रुईदास पाड़ा के कई लोग का नाम शामिल हैं । मौजूदा समय में सभी अपराधी फरार हैं ।

पत्रकार का मोबाइल छीना : साइबर अपराध की छापेमारी के दौरान समाचार संकलन करने गए एक पत्रकार का महिला द्वारा मोबाइल फोन छीनने की चेष्टा की गई। लेकिन पुलिस के दबाव पर महिला ने पत्रकार का मोबाइल वापस लौटाया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *