• Tue. Sep 1st, 2026

कुल्टी – शहर में गंदगी नहीं फैलाने को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई ।

admin's avatar

Byadmin

Sep 1, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : राज्य की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल के आदेश पर मगंलवार को नियामतपुर दस नंबर बोरो कार्यालय के बराकर सफाई विभाग (सेंट्री) द्वारा शहर में गंदगी नहीं फैलाने को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली बराकर बसस्टेंड कार्यालय से निकलकर बैगुनिया बाजार होते हुए स्टेशन रोड के रास्ते गंतव्य स्थान को वापस आइ। साफ-सफाई विभाग द्वारा इस प्रकार की रैली पहली बार निकाली गई हैं ।

इस संबंध में आसनसोल नगर निगम अंतर्गत बराकर सफाई विभाग के एसआई रंजीत मांझी ने बताया हैं कि सड़क पर कोई थूंकता हैं या सोच करता हैं तो उस पर जुर्माना लगेगा । शहर में सड़क किनारे कचरा जमा नहीं करे ।

चिन्हित स्थान पर कचरा जमा करे । जिससे सफाई कर्मचारी को सुविधा हो । नगर विकास मंत्री द्वारा साफ-सफाई को लेकर जो नियम कानून बनाया गया हैं । उसका पालन किया जाए। अन्यथा जर्मना लगेगा । शहर को साफ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेवारी हैं । ड्रेन की सफाई का अभियान भी जोर-शोर से चलाया जा रहा हैं ।

जिससे ड्रेन जाम नहीं हो सके । तख्तिया लेकर लोगों से आग्रह कीया गया हैं कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करे । इस से लोगों को परेशानी होती हैं ।

बराकर साफ-सफाई विभाग द्वारा निकाली गई जागरूका रैली में बोरो 9 के एसआई पुरुषोत्तम राय, बोरो 10 के एसआई सोमनाथ महंती, 24 सुपरवाइजर, 40 निम॔ल साथी , बराकर फाड़ी के एसआई तथा सिभीक पुलिस के जवान मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *