

सरायकेला : जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने बुधवार को कुकड़ू प्रखंड में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन आधुनिक बस पड़ाव में कई अनियमितताएं सामने आने पर जिप अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान जिप अध्यक्ष ने साफ कहा कि विकास कार्यों के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रखंड कुकड़ू में निर्माणाधीन आधुनिक बस पड़ाव के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का भौतिक निरीक्षण किया गया। बस पड़ाव का निर्माण कार्य जिला परिषद द्वारा दो भागों में संवेदकों को आवंटित किया गया है।
मेसर्स राजो वाला इंटरप्राइजेज को आधुनिक बस स्टैंड की चारदीवारी, दुकान शेड एवं मुख्य गेट के निर्माण का कार्य आवंटित है। संवेदक द्वारा निर्माणाधीन दुकान शेड भवन के निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आईं। भवन की दीवारों एवं दरवाजों के कई हिस्सों में दरारें देखी गईं, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।
इसके अतिरिक्त संवेदक द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रगति भी असंतोषजनक पाई गई। तय समय-सीमा के अनुसार काम काफी पीछे चल रहा है। मौके पर न तो पर्याप्त मजदूर मिले और न ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता मानक के अनुरूप दिखी।
*अभियंता को जांच के आदेश:* स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जिप अध्यक्ष ने विभाग के संबंधित तकनीकी अधिकारियों को स्थल जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी संवेदक पर कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ी तो भुगतान रोका जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिप उपाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कनीय अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिप अध्यक्ष ने अन्य चल रही योजनाओं का भी जायजा लिया और समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
