• Sat. Apr 25th, 2026

कार्मेल उच्च विद्यालय में छात्र मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Apr 25, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

कार्मेल उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में विद्यालय मंत्रिमंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र नेता के रूप में संदीप कुमार राम तथा उप-छात्र नेत्री के रूप में कोमल कुमारी ने पद पर शपथ ली।

इसके साथ ही साथ अनुशासन, कार्यक्रम गतिविधि, शिक्षा, सूचना एवं तरु मित्रा जैसे विभिन्न विभागों के लिए चयनित छात्र-छात्राओं ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। समारोह का वातावरण उत्साह एवं गरिमा से परिपूर्ण रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर प्रेमलता लॉरेंस एसी ने सभी नव-निर्वाचित मंत्रिपरिषद सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा विद्यालय के आदर्शों को बनाए रखें। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *