• Thu. Jun 25th, 2026

कच्छी बलिहारी 10/12पिट में प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे के साथ हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार महोत्सव संपन्न।

admin's avatar

Byadmin

Jun 25, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। कच्छी बलिहारी 10/12 पिट स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन बुधवार को वैदिक रीति-रिवाज एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी की प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा, अभिषेक एवं विशेष श्रृंगार पूजन कराया गया। तदपश्चात हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न हुआ,इस अनुष्ठान में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की।

एवं पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा तथा जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में क्षेत्र वासियों का भरपूर सहयोग मिला, जिसके कारण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इसआयोजन को सफल संचालन में ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *