

सरायकेला। झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार शनिवार को प्रखंड स्तरीय ‘स्कूल रुआर 2026’ (बैक टू स्कूल कैंपेन) कार्यक्रम का भव्य आयोजन स्थानीय एन आर प्लस 2 उच्च विद्यालय परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा की मुख्यधारा से बाहर रह गए बच्चों को पुनः विद्यालय लाने का संकल्प लिया गया तथा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी यास्मिता सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (BEEO) दिनेश कुमार दंडपात ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की आधारशिला है। ‘स्कूल रुआर’ अभियान का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रखंड का एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें नियमित स्कूल भेजें। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के सभी अनामांकित बच्चों को शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना रहा।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग का लक्ष्य शत-प्रतिशत नामांकन और शून्य ड्रॉप-आउट सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत शिक्षकों और शिक्षा प्रेमियों की टोली घर-घर जाकर सर्वे करेगी और स्कूल छोड़ चुके बच्चों का पुन: नामांकन कराएगी।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु नारे लगाए गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे नामांकन के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुँचाना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर शिक्षा विभाग से संबंधित पदाधिकारी, बीपीओ सन्तोना जेना, मध्यान्ह भोजन पदाधिकारी राजा राम महतो, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, कई संकुल साधन सेवी (CRP), प्रखंड साधन सेवी (BRP) सहित बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
