
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। प्रखंड क्षेत्र के उरीमारी में सोमवार को आउटसोर्सिंग कंपनी सैनिक माइनिंग के मजदूरों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सूरज बेसरा ने की, जबकि संचालन संजय करमाली ने किया। बैठक में मजदूरों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।मजदूरों ने बैठक में चार सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाया। इनमें सभी मजदूरों को एचपीसी (हाई पावर कमेटी) के निर्धारित मानक के अनुसार भुगतान करने, रविवार को काम कराने पर पूर्ण हाजिरी देने अथवा रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित करने, सभी मजदूरों को हॉलीडे का लाभ देने तथा प्रत्येक मजदूर को पेमेंट स्लिप उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।

मजदूरों ने कहा कि उन्हें उनके श्रम के अनुरूप निर्धारित भुगतान और सुविधाएं मिलनी चाहिए। रविवार की ड्यूटी, अवकाश और भुगतान से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना जरूरी है। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक पहल करने की अपील की।बैठक में मजदूरों ने कहा कि यदि उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे सामूहिक रूप से अपनी आवाज उठाएंगे। बैठक में बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग मजदूर मौजूद रहे। मौके पर राजेश मुंडा, प्रदीप मुर्मू, पवन मुर्मू, अनिल बेसरा,रामेश्वर मरांडी एवं अन्य दर्जनों लोग शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
