
आदित्यपुर। गेल गैस एजेंसी द्वारा गैस पाइप लाईन बिछाने के क्रम में आदित्यपुर_02 के मार्ग संख्या 13 के पास पानी के पाइप के बीच से गैस का पाइप घुसा दिया गया है.
इसका खुलासा तब हुआ, जब मेसर्स जिंदल के द्वारा आदित्यपुर_02 कॉलोनी के कुछ भाग में जलापूर्ति के लिए बंतानगर पानी टंकी से पानी छोड़ा गया. इस दौरान बीच सड़क से भारी मात्रा में पानी निकलने लगा एवं कई घरों में पानी प्रवेश कर गया.
इसके कारण आस_पास के घरों में नुकसान भी हुआ. संबंधित मामला अत्यंत गंभीर चिंता का विषय है. क्योंकि गैस एक संवेदनशील पदार्थ है एवं इससे आम लोगों को भारी खतरा भी हो सकता है.
उल्लेखनीय है कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में एक साथ पानी का पाइप बिछाने का काम मेसर्स जिंदल, सीवेज सिस्टम का पाइप बिछाने का काम सापुड़ जी पालनजी एवं गैस पाइप बिछाने का कार्य गेल गैस के द्वारा किया जा रहा था.
परन्तु काम के दौरान कड़ी निगरानी नहीं रहने एवं तीनों एजेंसी का आपस में तालमेल नहीं रहने के कारण उक्त स्थिति उत्पन्न हुई है. स्थानीय लोग इसके लिए जुडको के स्थानीय प्रशासन एवं आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन को जिम्मेवार मान रहे हैं.
मामला गंभीर, जांचोपरांत चिन्हित दोषियों के विरुद्ध हो कार्रवाई: ओम प्रकाश सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओम प्रकाश ने इसे गंभीर मामला बताया है.
साथ हीं इस मामले में राज्य सरकार के नगर विकास विभाग एवं जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में संबंधित मामले की गहन जांच कराने और जांचोपरांत चिन्हित दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करने की बात भी कही है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की संभावित दुर्घटना से बचा जा सके.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
