
बेरमो। विश्वकर्मा चौक में पिछले 33 वर्षों से आयोजित की जा रही सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा इस वर्ष भी हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
पूजा का संपूर्ण अनुष्ठान पुरोहित विपिन चंद्र पांडेय के द्वारा वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया गया। पूजा के दौरान विश्वकर्मा चौक में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजन समिति की ओर से पूजा को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

पूजा समारोह को सफल बनाने में भूपेन भारत, अनिल वहल, संजय शर्मा, बसंत शर्मा, मथुरा शर्मा, विमल विश्वकर्मा, विपिन चंद्र पांडेय, राजीव सिन्हा और संजीत भगत सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने सहयोग के लिए सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
