
बेरमो/ बोकारो –
डीवीसी बोकारो ताप विद्युत केंद्र में 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी विभागों सहित मुख्य भंडार विभाग में श्रद्धा, भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा कर प्लांट की सुरक्षा, निर्बाध संचालन तथा अधिकारियों और कर्मचारियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

मुख्य भंडार विभाग में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के साथ खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। इसमें प्लांट के वरीय अधिकारियों, डीवीसी कर्मियों, सप्लाई कर्मियों, एएमसी/आरसी वर्कर्स सहित अन्य लोगों के बीच प्रसाद एवं खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। आयोजन के दौरान विभाग में श्रद्धा और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर भंडार विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राहुल साहा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना करते हुए कहा कि डीवीसी बोकारो ताप विद्युत केंद्र सदैव सुरक्षित, समृद्ध और खुशहाल रहे तथा यहां कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें।
वहीं, भंडार विभाग के उपमहाप्रबंधक अबुजर सिवली ने सभी को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए प्लांट की निरंतर प्रगति तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पूजा एवं खिचड़ी भोग के आयोजन को सफल बनाने में भंडार विभाग के प्रबंधक मंटू कुमार, संतोष कुमार, सुब्रता प्रमाणिक, शाहिद इकराम, विजय कुमार, वी.के. सिंह, प्रेम इक्का सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान विभागीय कर्मचारियों एवं अन्य लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
