• Fri. Sep 18th, 2026

Saraikela : जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, बिरसा मुंडा स्टेडियम में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 18, 2026
crescent ad
सरायकेला : सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित विजेता प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो तथा बालिका वर्ग की वॉलीबॉल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्या, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को पौधे भेंटकर सम्मानित किया। अतिथियों ने पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस पहल की सराहना की। इसके बाद उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन के बाद सभी अतिथि मैदान में पहुंचे और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में पूरी तैयारी के साथ भाग लिया। आयोजन स्थल पर खेल प्रशिक्षकों, शिक्षकों और अभिभावकों की भी मौजूदगी रही।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *