• Wed. Sep 30th, 2026

स्वच्छता ही सेवा-2026” के तहत आद्रा मंडल में ‘सफाई मित्र सुरक्षा सेवा एवं सम्मान शिविर’ तथा विभिन्न स्टेशनों पर गहन स्वच्छता अभियान

admin's avatar

Byadmin

Sep 30, 2026
crescent ad

 

आद्रा : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में “स्वच्छता में सहभाग” थीम के साथ “स्वच्छता ही सेवा-2026” (Swachhata Hi Seva – SHS 2026) अभियान का आयोजन दिनांक 17 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत दिनांक 30 सितम्बर 2026 को ‘सफाई मित्र सुरक्षा सेवा एवं सम्मान शिविर’ के साथ-साथ मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में गहन स्वच्छता अभियान (Intensive Cleaning Drive) का आयोजन किया गया।

 

इस कार्यक्रम के तहत आद्रा मंडल के डिविजनल रेलवे हॉस्पिटल सहित पुरुलिया एवं चांडिल स्वास्थ्य केंद्रों में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों का उद्देश्य सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की नियमित जांच, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देना था।

 

स्वास्थ्य जांच के दौरान सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सफाई कार्य के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए उन्हें जागरूक किया गया।

 

इसी क्रम में मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं, कार्यालय परिसरों तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई, कचरे का उचित निस्तारण एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ-साथ यात्रियों एवं आमजन को रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने और कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालने के लिए जागरूक किया गया।

 

आद्रा मंडल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के माध्यम से स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही, विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में निरंतर स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित रेलवे वातावरण सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *