• Wed. Sep 30th, 2026

ईवनिंग वॉक के दौरान युवक से मारपीट, पैसे छीनने और धमकी देने का आरोप

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 30, 2026
crescent ad
गम्हरिया। गम्हरिया स्थित टाटा स्टील के आवासीय परिसर में मंगलवार की शाम इवनिंग वॉक पर निकले एक युवक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित रोहित हेम्ब्रम के परिजनों ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार रोहित हेम्ब्रम के पिता टाटा स्टील में कार्यरत हैं तथा परिवार कंपनी द्वारा आवंटित क्वार्टर में निवास करता है। परिजनों का आरोप है कि कैंपस के भीतर बाइक चला रहे कुछ युवकों से रोहित का विवाद हो गया था। इसके बाद संबंधित युवकों ने बाहर से कुछ लोगों को बुलाकर रोहित के साथ मारपीट की।
आरोप है कि हमलावरों ने रोहित को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया तथा उससे नकदी भी छीन ली। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि घटना के अगले दिन बुधवार को एक अज्ञात नंबर से फोन कर पुलिस में शिकायत नहीं करने की धमकी दी गई।
मामले की जानकारी मिलने पर आदिवासी समाज से जुड़े लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए कैंपस और प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
समाचार लिखे जाने तक मामले को लेकर पुलिस अथवा टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। वहीं पीड़ित पक्ष न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहा है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *