
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
नवीनगर। औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है।

पुलिस ने थाना क्षेत्र में नवीनगर से बारूण जाने वाली नहर रोड पर सलैया गांव के समीप एक काले रंग की स्कोर्पियो वाहन से 80 कार्टून देशी टनाका शराब, कुल 600 लीटर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, नहर रोड से शराब की खेप ले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने स्कोर्पियो की तलाशी ली,

जिसमें भारी मात्रा में देशी टनाका शराब बरामद हुई।शराब की तस्करी में लाइनर की भूमिका निभा रहे एक पल्सर मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने मौके से जब्त किया है। पुलिस ने स्कोर्पियो वाहन और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि वाहन से 80 कार्टून देशी टनाका शराब बरामद की गई है,
जिसकी कुल मात्रा करीब 600 लीटर है। शराब तस्करी में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस फरार तस्कर और लाइनर की पहचान करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
