• Thu. Jun 25th, 2026

सरायकेला लक्ष्मी नारायण मंदिर में छत्र पूजन संपन्न, अर्जुन मुण्डा बने मुख्य यजमान

admin's avatar

Byadmin

Jun 24, 2026
crescent ad

 

*सरायकेला: श्री श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन (धर्मशाला) में बुधवार को छत्र पूजन का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा व उनकी धर्मपत्नी मीरा मुण्डा ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की।

 

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अर्जुन मुण्डा ने कहा कि माता का आशीर्वाद यहां के जनजीवन, सांस्कृतिक परम्पराओं और सामाजिक चेतना में गहराई से विद्यमान है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का विशेष स्थान है जो स्थानीय एकता व भाईचारे को मजबूत करता है।

श्री मुण्डा ने सरायकेला के विश्वप्रसिद्ध छऊ नृत्य को क्षेत्र की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि इस नृत्य ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जिले को विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने युवा पीढ़ी से स्थानीय संस्कृति व परम्पराओं को बचाए रखने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुन्द सहाय सरोज सिंह जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह तथा स्थानीय विशिष्टजन व श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

मंदिर कमेटी व स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजन की व्यवस्था सुगमता से संचालित की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *