

सरायकेला : कूकङू प्रखंड अंतर्गत सीरूम शहीद (अजीत – धन्यजय) चौक जिला परिषद कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करके मधुश्री महतो ने बताया ।
ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड आंदोलनकारी परिवार से जुड़ीं मधुश्री महतो ने तिरुलडीह के अशोक कुमार साव पूर्व नेता सह शिरकाडीह के ग्राम प्रधान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग वर्षों तक कथित रूप से अवैध बालू के कारोबार पर खामोश रहे, वे आज खुद को जनता का सबसे बड़ा हितैषी और साधू बताने में लगे हैं।

मधुश्री ने कहा – आज जनता पूछ रही है, जब स्वयं चार सालों से अपना दो जेसीबी, एक रडार, कई हाइवा-ट्रैक्टर से रात में तिरुलडीह स्थित सुवर्णरेखा नदी से बालू का अवैध खनन-परिवहन कर रहा था, तब कभी आवाज क्यों नहीं उठाई? पूरे कार्यकाल और कथित कारोबार की निष्पक्ष जांच हो।

*जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने लगाए कई गंभीर आरोप*
मधुश्री महतो ने आरोप लगाया कि संबंधित पूर्व नेता पर शुरू से ही कई गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि चावल की कथित हेराफेरी के मामले में भी उनका नाम सामने आता रहा है। इसके अलावा एक ट्रैक्टर तिरुलडीह थाना में जब्त होने की जानकारी भी सामने आई है। इन मामलों की वास्तविकता पुलिस और संबंधित विभागों के रिकॉर्ड से स्पष्ट होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रसोई गैस की डीलरशिप के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायतें भी संबंधित व्यक्ति के खिलाफ लगती रही हैं। आरोप है कि प्रखंड कुकड़ू के गांव पारगामा के नाम पर गैस एजेंसी प्राप्त करने के बाद उसका गोदाम और शोरूम आज दूसरे स्थान पर नियमों के विरुद्ध संचालित किया जा रहा है।
*सीआईडी जांच की मांग*
मधुश्री महतो ने कहा कि इन सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई के साथ काली कमाई की सीआईडी से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भ्रष्टाचार के विरोध में प्रायः जिला प्रशासन से लेकर माननीय राज्यपाल महोदय तक लिखित रूप से हमेशा शिकायत करती आ रही हूं और आगे भी करती रहूंगी।
उन्होंने 12 जुलाई 2025 की सिरुम शहीद चौक की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि उस रात ग्रामीणों द्वारा दो हाइवा पकड़े जाने के मामले में संबंधित पूर्व नेता की स्थानीय प्रशासन के साथ मिलीभगत की भूमिका भी सार्वजनिक होनी चाहिए।
18 जुलाई 2025 को कुकड़ू में हुए पुतला दहन का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भी बालू कारोबार को लेकर राजनीति की गई, जबकि क्षेत्र में कथित अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के वास्तविक मामलों पर चुप्पी साधी गई। भोले-भाले ट्रैक्टर मालिकों को मोहरा बनाकर अपना अवैध कारोबार छिपाने में कामयाब रहे हैं।
मधुश्री महतो ने कहा कि “नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली” वाली राजनीति अब जनता समझ चुकी है। उन्होंने प्रशासन से पिछले पांच वर्षों के बालू खनन एवं परिवहन, जब्त वाहनों, जेसीबी मशीनों, चालान, राजस्व और संबंधित शिकायतों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि “चोर मचाए शोर” की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी। जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका राजनीतिक जवाब भी देगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
