• Sat. Jul 11th, 2026

सरायकेला :चांडिल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार ।

admin's avatar

Byadmin

Jul 11, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : चांडिल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस के अनुसार विगत दिनों चांडिल थाना क्षेत्र के बाजार से वादी मिलन प्रामाणिक की Hero Honda Passion Pro मोटरसाइकिल क्रमांक JH05BT1692 चोरी हो गई थी। इस संबंध में चांडिल थाना में कांड संख्या 92/26, दिनांक 03.07.2026, धारा 303(2) BNS 2023 दर्ज किया गया था।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर चांडिल थाना की टीम ने छापेमारी कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। साथ ही इस घटना में शामिल दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन बागती उर्फ चंदू बागती, उम्र 19 वर्ष, पिता स्व. राजेश बागती और शिवा सरदार, उम्र 20 वर्ष, पिता कन्हाई सरदार के रूप में हुई है। दोनों का पता बागुनहातु, डी ब्लॉक, रोड नंबर 07, थाना सिदगोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम है।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

 

चोरी के 1 सप्ताह के अंदर बाइक बरामद होने और आरोपियों की गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *