• Sat. Jul 11th, 2026

राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के राज्य कार्यकारिणी का विस्तार

admin's avatar

Byadmin

Jul 11, 2026
crescent ad

 

 

नावाडीह/ बेरमो तुलसी प्रसाद संवाददाता

 

राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी के द्वारा राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है !

 

धनबाद के मनोज सिंह चन्द्रवंशी को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चतरा के उमा शंकर साव , पलामु के बिरजु प्रसाद यादव , गिरिडीह के कामेश्वर प्रसाद साव , देवघर के शिबू रवानी , साहिबगंज के सुनील साह , गोड्डा के दिनबंधु मंडल को जिला अध्यक्ष तथा चतरा के सरयु राणा , गढ़वा के राम भजन गुप्ता , जमशेदपुर के मनोज गुप्ता , जामताड़ा के राम प्रसाद सिंह , बोकारो के रवि कुमार गुप्ता , गढ़वा के अम्बिका चौधरी , देवघर के रामप्रसाद मंडल को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य घोषित किया गया है !

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री योधन नायक ने यह भी बताया कि पूर्व और आज के घोषित सभी पदाधिकारियों को आगामी राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राजद के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव जी एवं झारखंड प्रदेश के सम्माननीय प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव जी की गरीमामय उपस्थिति में मनोनयन पत्र निर्गत किया जाएगा !


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *