• Sat. Oct 10th, 2026

सरायकेला : गोरांगकोचा आजिविका समिति के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूक कार्यक्रम

admin's avatar

Byadmin

Oct 10, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : दिनांक 10-10-2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला के निर्देशानुसार ईचागढ़ प्रखंड के गोरांगकोचा आजिविका समिति के साथ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है।

उन्हें तनाव, चिंता, भय और मानसिक दबाव से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को नियमित दिनचर्या अपनाने, पर्याप्त नींद लेने, पौष्टिक भोजन करने, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही डालसा से सम्बंधित सभी प्रकार की कानूनी जानकारी जैसे बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी,

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, Pocso एक्ट, नशा मुक्ति, 15100, हीट एंड रन तथा बच्चों को अपने अधिकार एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक कराया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अधिकार मित्र तुस्टा रानी मंडल उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *