• Thu. Feb 12th, 2026

सरायकेला : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बराभूम स्टेशन का पुनर्विकास, भारतीय रेल अवसंरचना के लिए एक नया युग ।

admin's avatar

Byadmin

Nov 14, 2025

 

कोलकाता: भारतीय रेल ने स्टेशनों के पुनर्विकास हेतु अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यात्री सुविधाओं में सुधार, स्थानीय पर्यटन एवं क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, तथा स्टेशनों को मल्टीमॉडल शहरी गतिशीलता हब के रूप में विकसित करना है। दक्षिण पूर्व रेलवे के कुल 72 स्टेशनों का इस योजना के अंतर्गत विकास किया जाएगा। प्रत्येक स्टेशन के लिए विस्तृत योजनाएँ तैयार की गई हैं और कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। लक्ष्य है स्टेशनों को और अधिक स्वच्छ, आरामदायक तथा उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाना।

आद्रा मंडल के अंतर्गत आने वाला बराभूम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उन्नयन कार्य से गुजर रहा है। यह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित है और आसनसोल–टाटानगर–खड़गपुर मुख्य रेलखंड पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जो झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को जोड़ता है। बराभूम स्टेशन के पुनर्विकास पर कुल अनुमानित लागत 7.35 करोड़ रुपये है।

बराभूम स्टेशन पुरुलिया के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बलरमपुर–अयोध्या–बाघमुंडी क्षेत्र की सेवा करता है, जो छाऊ नृत्य, टेराकोटा कला और जनजातीय विरासत के लिए प्रसिद्ध है। स्थानीय त्योहारों और पर्यटन सीजन के दौरान यहाँ यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे इस स्टेशन का क्षेत्रीय सांस्कृतिक एवं आर्थिक जीवन में महत्व स्पष्ट होता है।

यह स्टेशन यात्री और माल, दोनों प्रकार की ढुलाई के लिए एक महत्त्वपूर्ण परिवहन केंद्र है। वर्तमान में यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बड़े पैमाने पर रूपांतरण से गुजर रहा है। पुनर्विकास कार्य के दौरान बराभूम स्टेशन पर निम्नलिखित यात्री सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं:

बराभूम स्टेशन पर उन्नत सुविधाएँ:

• नवीनीकृत स्टेशन भवन

• नया फुट ओवर ब्रिज

• 2 नए लिफ्ट

• नया बुकिंग कार्यालय

• नया प्रवेश एवं निकास द्वार

• नई पार्किंग सुविधा

• सर्कुलेशन क्षेत्र में सुधार

• प्रतीक्षालय में सुधार

• नए प्लेटफॉर्म शेल्टर और प्लेटफॉर्म का पुनरुत्थान

• स्थानीय कला एवं संस्कृति थीम में स्टेशन की पेंटिंग

• दिव्यांगजन जल कियोस्क

• दिव्यांगजन बुकिंग काउंटर

• दिव्यांगजन रैंप

• दिव्यांगजन शौचालय

• दिव्यांगजन पार्किंग

• मौजूदा शौचालयों में सुधार

• वर्षा जल संचयन

• प्लेटफॉर्म पर नया शौचालय ब्लॉक

• बैठने की व्यवस्था

• टैक्टाइल टाइल्स

• ट्रेन इंडिकेटर एवं कोच इंडिकेटर बोर्ड

फोटो कैप्शन:

(1) अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित बराभूम स्टेशन

(2) बराभूम स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *