
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर पोखरा स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

मृतक की पहचान जनकपुर पोखरा निवासी बैजनाथ राम के रूप में की गई है। शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मृतक की मौत शराब सेवन के कारण हुई है, हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
वहीं मृतक के परिजनों ने शराब सेवन से मौत की बात को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि बैजनाथ राम लंबे समय से बीमार थे और उन्हें मिर्गी के दौरे आते थे।परिजनों के अनुसार, बीमारी के कारण ही उनकी मौत हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही नवीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।
इस संबंध में नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से स्पष्ट रूप से इनकार किया गया है। परिजनों का कहना है कि मृतक बीमार थे और उन्हें मिर्गी के दौरे आते थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की निगरानी कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
