• Fri. Feb 13th, 2026

पोक्सो एक्ट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Feb 3, 2026

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के चंदोखर गांव निवासी श्रवण कुमार एवं गौतम कुमार के रूप में की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष के प्रभार में रहे एसआई सुमित कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना कांड संख्या 26/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित अनुसंधान शुरू किया गया।

एसआई सुमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें एसआई कामिनी कुमारी के नेतृत्व में सशस्त्र बल की टीम ने दोनों आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *