
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
नवीनगर। नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के समीप श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो गई। लगातार चौथे वर्ष आयोजित कथा में प्रसिद्ध कथावाचिका रोशनी शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। 11 से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि आठ से 11 बजे तक आयोजित कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।कथावाचिका ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन लीला और रुक्मिणी विवाह सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का संगीतमय वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। नवीनगर रोड सहित आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। कथा समापन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए भव्य झांकी निकाली गई। इसमें देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां और भक्ति गीत लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धा और उल्लास के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। मौके पर समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष जयराम पाल, सचिव गुप्तेश्वर गुप्ता, सुरेश सोनी, सोनू कुमार सोनी, सोनम सिंह सहित अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
