• Mon. Apr 20th, 2026

शुभम कुमार हत्याकांड मे निष्पक्ष जाँच की मांग, पुलिस हर एंगल से कर रही जाँच

admin's avatar

Byadmin

Apr 18, 2026
crescent ad

शुभम कुमार हत्याकांड मे निष्पक्ष जाँच की मांग,हर पुलिस एंगल से कर रही जाँ

धनबाद के कतरास/सोनारडीह क्षेत्र में जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव शुभम यादव की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। हत्या के बाद एक पुराना हस्तलिखित पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा बढ़ गई है।

यह पत्र शुभम कुमार द्वारा पूर्व में झारखंड पुलिस महानिदेशक (DGP), रांची को लिखा गया था। पत्र में धनबाद के राजनितिक व्यक्ति और अपराध जगत से जुड़े लोगों के बीच कथित संबंधों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई थी।

इसमें अपराधियों और जनप्रतिनिधियों के बीच किसी भी प्रकार के संबंध की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाने की अपील की गई है।

पत्र में प्रशासन से यह भी अनुरोध किया गया था कि यदि कोई प्रभावशाली व्यक्ति या जनप्रतिनिधि का नाम सामने आता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पूरे मामले की पारदर्शी जांच हो।

शुभम यादव की हत्या के बाद इस पत्र के वायरल होने से मामले में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस अब हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। क्षेत्र के लोग इस पत्र को जांच का महत्वपूर्ण बिंदु मान रहे हैं।
जनता श्रमिक संघ के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है। पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी है और सभी एंगल से जांच की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *