• Sat. Mar 7th, 2026

विशेष अभियान में 21 भारी वाहनों से वसूली गई 8 लाख रुपए से अधिक की फाइन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2023

 

धनबाद

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने तोपचांची, बलियापुर, महुदा सहित विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 21 भारी वाहनों से आठ लाख रुपए से अधिक की फाइन वसूली।

इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बिहार, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र इत्यादि राज्यों के लगभग 100 से अधिक वाहनों की टैक्स फेल, ओवरलोड, फिटनेस, ओवर साइज इत्यादि की जांच की गई।

जांच के क्रम में 14 ट्रक, 6 हाईवा तथा 1 ट्रेलर सहित 21 वाहनों से मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत लगभग आठ लाख रुपए से अधिक की फाइन वसूली गई। अधिकतर वाहनों ने ऑनलाइन फाइन जमा कर दी है। वहीं ओवरलोड गाड़ियों को जब्त कर संबंधित थाना में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आगे भी इस प्रकार का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

विशेष अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह सहित परिवहन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *