• Wed. Oct 7th, 2026

लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए चाईबासा में गूंजा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का नारा

admin's avatar

Byadmin

Oct 7, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा एवं संविधान के सम्मान के संकल्प के साथ जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में बुधवार को जिला मुख्यालय चाईबासा में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च का आयोजन किया गया। मार्च का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष-सह-विधायक एवं उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने किया।कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सहित प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। मार्च कांग्रेस भवन, चाईबासा से प्रारंभ होकर शहीद पार्क चौक, टैगोर पार्क चौक, सदर थाना चौक, मुख्य मार्ग, पोस्ट ऑफिस चौक, कोर्ट मार्ग, जैन मार्केट चौक, पिल्लई हॉल मार्ग एवं खादी भंडार होते हुए पुनः टैगोर पार्क चौक से शहीद पार्क चौक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, मताधिकार और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

 

*मताधिकार की रक्षा लोकतंत्र की पहली शर्त : केशव महतो कमलेश*

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति देश के नागरिकों के मताधिकार में निहित है। यदि मतदाता के वोट और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते है, तो लोकतंत्र की बुनियाद प्रभावित होती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस जनता को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित करने का कार्य कर रही है।

 

*वोट की ताकत से ही लोकतंत्र मजबूत होगा : प्रदीप यादव*

 

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का सबसे बड़ा अधिकार उसका वोट है और इस अधिकार की सुरक्षा प्रत्येक राजनीतिक दल एवं लोकतांत्रिक संस्था की जिम्मेदारी है। मतदाता सूची की पारदर्शिता, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और प्रत्येक योग्य मतदाता के मताधिकार की सुनिश्चितता लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों से किसी भी प्रकार के समझौते को स्वीकार नहीं करेगी। जनता के वोट की ताकत ही देश की दिशा और लोकतंत्र की दशा तय करती है। इसके उपरांत कार्यक्रम का समापन गांधी मैदान, चाईबासा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर हुआ। यहां राष्ट्रगान के उपरांत भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प दोहराया।

 

*शहीद पार्क चौक पर विरोध-प्रदर्शन, प्रतीकात्मक पुतला दहन*

 

*कांग्रेस जनता के कांग्रेस जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी : सोनाराम सिंकु*

 

शहीद पार्क चौक पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक श्री सोनाराम सिंकु ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के वोट का सम्मान और उसकी सुरक्षा आवश्यक है। कांग्रेस जनता के कांग्रेस जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान किसी व्यक्ति या संस्था मात्र के विरोध का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और मतदाता की स्वतंत्र आवाज की रक्षा का जनसंकल्प है।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर,

विधानसभा प्रभारी मायाधर बेहरा, चंद्रशेखर दास, राज कुमार यादव, राम सिंह सावैयां, रईस रिजवी छब्बन, सह-प्रभारी नितिमा बारी, प्रदेश संगठन सचिव सौरभ अग्रवाल, राजद जिलाध्यक्ष पशुपति नायक, कांग्रेस के राजेश सिन्हा सन्नी , त्रिशानु राय, कैरा बिरुवा, अशरफुल होदा, जय प्रकाश महतो,

कुतुबुद्दीन खान, अनुप्रिया सोय, प्रीतम बांकिरा, सूरज मुखी , हसलुद्दीन खान , बिपिन सिंकु , रघुनाथ मुंडा , इम्तियाज खान, सूरज चाम्पिया, दानिश हुसैन, मो.जावेद , दिकु सावैयां, जय प्रकाश लागुरी, मसुम रजा, जम्बी कुदादा, मंजू बिरुवा, नूतन सिंकु, बालेमा कुई, सकारी दोंगो, ललित दोराईबुरु, विजय भेंगरा, शैलेश गोप , सोनाराम कोडाह, सुरेश चन्द्र सावैयां, संजय हेमब्रम, विजय सिंह सामड, सीताराम गोप , अशोक बारिक ,

बिपिन लागुरी ,सोमा पुरती, गुलजार अंसारी , सिकुर गोप , सुखलाल हेमब्रम, राकेश सिंह , चन्द्र भूषण बिरुवा , सोमा पुरती, रघुनन्दन प्रधान , महेश साहू , पूर्ण चन्द्र कायम ,मोहन सिंह हेमब्रम, राधा मोहन बनर्जी , गोरा सिंह पुरती, आबिद हुसैन, प्रतीक कुमार, सागर बोस, प्रदीप बाग , सन्नी रॉबर्ट अन्थोनी, आफताब आलम, मथुरा लागुरी, शाहरुख अली, राजद नेता शशिकांत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed