
गोबिंदपुर, 23 अगस्त 2026: लायंस क्लब गोबिंदपुर द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं आत्मविश्वास के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निःशुल्क मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आज रविवार को क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल, बरियो, गोविंदपुर में आयोजित किया गया।
आज सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षक द्वारा बालिकाओं को मार्शल आर्ट्स एवं आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया गया।

यह कार्यक्रम लायंस क्लब गोबिंदपुर का स्थायी प्रोजेक्ट है, जिसके माध्यम से बालिकाओं को नियमित रूप से निःशुल्क मार्शल आर्ट्स एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्लब का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं आत्मविश्वासी बनाना है।

कार्यक्रम में लायंस क्लब गोबिंदपुर के अध्यक्ष लायन ईसा शमीम एवं बोर्ड सदस्य लायन प्रशांत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना अत्यंत आवश्यक है।
अध्यक्ष लायन ईसा शमीम ने कहा कि लायंस क्लब गोबिंदपुर समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है और बालिका सशक्तिकरण के लिए यह स्थायी प्रोजेक्ट लंबे समय तक जारी रहेगा।
कार्यक्रम के प्रोग्राम इंचार्ज शिव कुमार महतो ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत बालिकाओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा अधिक से अधिक बालिकाओं को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
लायंस क्लब गोबिंदपुर का यह प्रयास बालिका सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
