• Wed. Feb 11th, 2026

रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

admin's avatar

Byadmin

Dec 20, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के बडेम ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा गांव के समीप रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और बडेम ओपी थाना को इसकी जानकारी दी गई। मृत युवक की पहचान बडेम थाना क्षेत्र के ओबीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अरविंद सिंह, पिता सुरेश सिंह के रूप में की गई है। परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे घटनास्थल पर पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया।

घटना के संबंध में बडेम ओपी थानाध्यक्ष अमरदीप चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से प्रतीत हो रही है। हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना दुर्घटनावश हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

फिलहाल पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। इस घटना के बाद से मृतक के गांव ओबीपुर में शोक का माहौल है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *