
पंकज ठाकुर
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के चंदौल पंचायत अंतर्गत महुंगाई खुर्द गांव में सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गांव में इमामबाड़ा के सामने से संजय यादव के घर होते हुए जगरथ प्रजापति के घर तक जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। स्थिति इतनी खराब है कि सड़क अब नाली का रूप ले चुकी है। इसके कारण इस रास्ते से आवागमन करने वाले लगभग 50 से 60 परिवारों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत एवं निर्माण की मांग को लेकर वे पिछले कई वर्षों से लगातार आवाज उठाते आ रहे हैं। इस समस्या से स्थानीय विधायक एवं मुखिया को भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों की लगातार अनदेखी से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की समस्या पर ध्यान दिया गया होता तो आज ग्रामीणों को इस दुर्दशा का सामना नहीं करना पड़ता।

लगातार उपेक्षा से परेशान ग्रामीणों ने अब समाजसेवी रंजीत पंडित से मुलाकात कर सड़क की बदहाली की जानकारी दी और समस्या के समाधान की गुहार लगाई। ग्रामीणों की परेशानी सुनने के बाद रंजीत पंडित ने आश्वासन दिया कि वे अपने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत कराने तथा समस्या के स्थायी समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
समाजसेवी की इस पहल से ग्रामीणों में एक बार फिर सड़क की समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों में सतीश यादव, रंजीत यादव, चुनेश्वर यादव, भूषण यादव, संजय यादव, बैजू यादव, कृष्ण यादव, सुधीर कुमार यादव, अख्तर अंसारी, मो. नसीर सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
