
सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल…
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के नेतृत्व एवं देखरेख में जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक एवं चलंत एलईडी वाहन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

इस क्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय एवं सरल भाषा में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी रोचक तरीके से प्रस्तुत की जा रही है। वहीं, चलंत एलईडी वाहन के माध्यम से दृश्य-श्रव्य सामग्री का प्रदर्शन कर आमजनों को योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं उनसे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी जा रही है।

*पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जा रहा जागरूक…*
इस गतिविधि का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराना तथा योग्य लाभुकों को संबंधित योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करना है। इससे योजनाओं की जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित रह जाने वाले पात्र परिवारों को उपलब्ध सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक होने तथा उनका लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
जिला प्रशासन द्वारा इस पहल के माध्यम से विशेष रूप से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पात्र परिवार योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आगे आएं तथा विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
जिला प्रशासन की अपील है कि आमजन नुक्कड़ नाटक एवं चलंत एलईडी वाहन के माध्यम से दी जा रही जानकारियों का लाभ उठाएं तथा अपनी पात्रता के अनुरूप विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़कर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ प्राप्त करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
