
राजनगर प्रखंड के अंतर्गत डुमरडीहा पंचायत के गांव विक्रमपुर में लेढ़ा कैर्वत ( सुरेश )के घर में आज सात अगस्त 2026 को अनुकुल चंद्र जी का सत्संग धूमधाम से हुआ समापन। आसपास एवं गांव के सैकड़ो भक्त हुए शामिल। सत्संग समाप्त होने पर सभी भक्तों को प्रसाद एवं जलपान का व्यवस्था किया गया।
धीरेन्द्र महतो ने कहा कि श्री श्री ठाकुर अनुकूल एक महान भारतीय अध्यात्मिक गुरु दार्शनिक और चिकित्सक थे। वह झारखंड की देवघर में स्थित विश्व प्रसिद्ध सत्संग संस्था के संस्थापक थे। उनके वर्तमान युग के भविष्यदृष्टा और पैगंबर के रूप में मानते हैं।

वह कोलकाता में चिकित्सा की पढ़ाई के दौरान वे गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करते थे। बाद में उन्हें अपने गांव हिमायतपुर लौटकर चिकित्सा कार्य शुरू किया।

27 जनवरी 1969 को उन्होंने शरीर को त्याग दिया , लेकिन उनके अनुयायी आज भी पूरी दुनिया में उनके विचार और आदर्श को आगे बढ़ा रहे हैं।
आज के सत्संग में ऋत्विक श्री धीरेंद्र महतो सरायकेला एवं गम्हरिया के भक्तवृन्द – डॉक्टर सुभाष,खगेन भगत , झुरी राम महतो , योगेन्द्र पाण्डेय ,भोलानाथ महतो, परेश लोहार,श्रीमती तंद्रा घोष, पूर्णिमा गोप , पपिया गोराई, कल्याणी गोप , सोमवारी कैर्वत तथा ग्रामवासी के भक्तगण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
