
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ(धनबाद) राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर एकादश वाणिज्य के छात्र दिव्यांश कुमार का चयन बीसीसीआई द्वारा आयोजित नेशनल क्रिकेट लीग हेतु किया गया है दिव्यांश कुमार को 25 अगस्त 2026 को नेशनल क्रिकेट एकेडमी, चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर में मेल द्वारा आमंत्रित किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि अपने विद्यालय से दिव्यांशु का नेशनल क्रिकेट लीग में चयनित होना विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है ।राजकमल से क्रिकेट के इस नए सितारे को भविष्य में इंडियन क्रिकेट टीम में शामिल होने की संभावना है। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र दिव्यांश को बीसीसीआई लीग में आमंत्रित करने पर पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल है राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर की प्रबंध समिति, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, कोच पप्पू कुमार ने दिव्यांश कुमार एवं उनके परिवार को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं ज्ञात रहे दिव्यांश ने दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब के खिलाफ शतक लगा चुके हैं साथ ही बेस्ट बैट्समैन व बेस्ट विकेटकीपर का अवार्ड जीत चुके हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
